शीला दीक्षित का दामाद सैयद मोहम्मद इमरान गिरफ्तार 

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 03:00:19 AM
sheila dikshits son in law arrested

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद को चोरी, व्यभिचार और पत्नी की संपत्ति के बेजा इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि सैयद मोहम्मद इमरान को दो दिन पहले बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया है। 

उन्होंने बताया कि दीक्षित की बेटी लतिका ने इमरान पर उसके साथ हिंसा करने का आरोप भी लगाया है। लतिका और इमरान ने वर्ष 1996 में शादी की थी और पिछले दस महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि इमरान पर कानून और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.