शीला दीक्षित के दामाद घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 13 Nov 2016 01:19:12 PM
Sheila Dixit son in law arrested for domestic violence

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद को अपनी पत्नी के खिलाफ कथित घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार किया गया है। दीक्षित के दामाद इमरान को दो दिन पहले बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिन पहले बाराखंबा पुलिस थाना में दीक्षित की बेटी लतिका ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, उन्हें बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। आरोपी इमरान और दीक्षित की बेटी लतिका पिछले दस महीने से अलग रह रहे थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.