शिवपाल सिंह यादव ने ली चुनावी तैयारियों की जानकारी

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 06:33:21 PM
Shivpal Singh Yadav claimed electoral preparedness information

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सैफई विकास खण्ड के 86 बूथों से संबंधित चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। यादव ने आज यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया गया है। आज तक किसी भी पार्टी की सरकार द्वारा इतना विकास नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर गांव-गांव, शहर-शहर, घर-घर जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों से अवगत कराना है। हमें लोगों को बताना होगा कि समाजवादी सरकार के अलावा कोई भी प्रदेश में विकास नहीं करा सकता। उन्होंने सभी से एकजुट होकर क्षेत्र में काम करने को कहा। इस अवसर पर विधानन परिषद के सदस्य राम नरेश, गया प्रसाद यादव, मुन्ना लाल, डा. अरविन्द यादव समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.