श्यामला हिल्स किसी का स्थायी पता नहीं: शिवराज

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 05:33:18 PM
 shyamala hills is not a fixed address for any one 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि श्यामला हिल्स किसी का भी स्थायी पता नहीं है।

चौहान ने यहां 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही। दरअसल श्यामला हिल्स में प्रदेश के मुख्यमंत्री का सरकारी निवास है। उनसे पूछा गया था कि वे 11 साल से वहां रह रहे हैं क्या वह उनका स्थायी पता हो गया है। उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि वह किसी का स्थायी पता नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी में सेकंड लाइन तैयार नहीं होने और हर चुनाव में प्रचार के लिए उनके जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी में दूसरी लाइन तैयार है। जहां तक उनके हर चुनाव में प्रचार में जाने का सवाल है तो वे मानते हैं कि यह जनता से संवाद का माध्यम है। उन्होंने कहा कि केवल चुनाव ही नहीं वे तो वैसे भी लोगों के बीच जाते हैं। चुनाव प्रचार में जब छोटे कार्यकर्ता बड़े नेताओं का प्रचार करते हैं, तो बड़े नेता को भी छोटे नेताओं के लिए जाना चाहिए।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.