केरल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 12:13:49 AM
Stack two Maoists in a shootout with police in Kerala

मालाप्पुरम। केरल के मालाप्पुरम जिले में नीलम्बुर वन के एडाकारामें पुलिस के साथ मुठभेड़ में आज कम से कम दो माओवादी मारे गए।
पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान पर गए पुलिस दल पर माओवादियो ंने गोलियां चलाईं और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो चरमपंथी मारे गए।
क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर ठंडरबोल्ट फोर्स की 60 सदस्य विशिष्ट टीम सुबह से ही तलाशी अभियान पर थी।
अभियान की तारीफ करते हुए पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने कहा कि पुलिस की यह प्रेरित करने वाली कार्रवाई है।
पुलिस महानिरीक्षक अजीत कुमार ने कहा कि हमारी सूचना के मुताबिक, माओवादियों की तरफ से दो हताहत हुए हैं, जिसमें एक महिला और एक पुरूष है।
उन्होंने कहा कि माओवादियों के गोली चलाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
उनसे पूछा गया कि क्या मारे गए माओवादियों की पहचान हुई है तो कुमार ने कहा कि वितरण अभी प्राप्त होना है।
पुलिस कर्मी के घायल होने के सवाल पर कुमार ने कहा कि आगे की जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान अब भी जारी है।
अपुष्ट रपटों के मुताबिक, वन में करीब 15 माओवादी छुपे हुए थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.