सुखबीर बादल के खिलाफ लड़ेंगे भगवंत मान : केजरीवाल

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 01:59:54 AM
Sukhbir Badal fight against Bhagwant Mann: Kejriwal

जलालाबाद पंजाब। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरवाल ने आज घोषणा की कि पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
पंजाब में अपने 11 दिवसीय दौरे के पहले दिन बादलों के राजनीतिक घरेलू मैदान जलालाबाद में एक रैली में उन्होंने कहा कि अगर बादल अपना मन बदलते हैं और किसी दूसरी सीट से चुनाव लडऩे की सोचते हैं तो भगवंत मान भी उनका पीछा करेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘कल मैं पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के स्विस बैंक खातों के विवरण को भी सार्वजनिक करूंगा। उन्होंने पंजाब को लूटकर खूब धन जमा किया है, जब वह 2002 से 2007 के दौरान मुख्यमंत्री थे।’’
केजरीवाल के साथ मौजूद मान ने कहा कि वह बादल से सामना करने को तैयार हैं । 
सांसद ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। ‘‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि पंजाब में मुझे यह अवसर मिला है।’’ उन्होंने अमरिंदर को अमृतसर की उनकी पारंपरिक सीट की जगह जलालाबाद से चुनाव लडऩे की भी चुनौती दी।
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केजरीवाल दूसरों के पीछे छिप रहे हैं और आप प्रमुख को विधानसभा चुनाव में अपने खिलाफ लडऩे की चुनौती दी। केजरीवाल पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन वह चुनाव लडऩे से भाग रहे हैं। आप जलालाबाद से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ कर अपनी लोकप्रियता की आसानी से जांच कर सकते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.