आईएसआईएस से संबंध रखने के संदेह में युवक गिरफ्तार 

Samachar Jagat | Monday, 25 Jul 2016 01:23:49 AM
suspected isis agent arrested from marathwada

मुंबई। महाराष्ट्र एटीएस ने रविवार के दिन मराठवाड़ा क्षेत्र के परभनी जिले से 24 साल के एक युवक को आईएसआईएस से संपर्क रखने के संदेह में गिरफ्तार किया।
 
आतंकवाद विरोधी दस्ता एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''खान को आज तड़के गिरफ्तार किया गया तथा उससे करीब एक किलोग्राम विस्फोटक तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए।

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, विस्फोटक कम तीव्रता का प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि यह भी पता लगा कि खान ने आईईडी का संचालन करने के लिए एक ''रिमोट कार" का उपयोग किया था। एटीएस वैश्विक आतंकवादी संगठन ''इस्लामिक स्टेट" से उसके संदिग्ध संपर्क की भी जांच कर रहा है।

हाल ही में 31 वर्षीय नासिर बिल याफी चौस को परभनी से गिरफ्तार किया गया था। चौस की मंशा इस्लामिक स्टेट से जुडऩे की थी और वह सोशल मीडिया के जरिए उसके सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए हुए था।

शुक्रवार को 43 वर्षीय रिजवान खान को केरल पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के संयुक्त अभियान में ठाणे जिले से गिरफ्तार किया गया था। उस पर आईएसआईएस के लिए युवाओं को भर्ती करने का आरोप है।
-भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.