पांच दिन की श्रीलंका यात्रा पर रवाना हुए नौसेना प्रमुख

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 04:50:10 PM
The Navy chief sailed to five day sri lanka visit

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा आज से पांच दिन की श्रीलंका यात्रा पर हैं और इस दौरान वह दोनों देशों के बीच विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में संबंधों को बढाने के उपायों पर चर्चा करेंगे। 

आज जारी आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार एडमिरल लांबा श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला श्रीसेना, प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिघे , चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। एडमिरल लांबा समुद्री सुरक्षा और सहयोग के बारे में श्रीलंका द्बारा हर साल आयोजित किये जाने वाले' गाले सम्मेलन’में भी हिस्सा लेंगे। 

गाले सम्मेलन में 39 देशों तथा 13 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। एडमिरल लांबा अपने संबोधन में सामरिक समुद्री भागीदारी में भारत का ­ष्टिकोण रखेंगे। वक्तव्य में कहा गया है कि भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं के बीच पुराने संबंध हैं और दोनों परस्पर अभ्यास , समुद्री गश्त और अन्य क्षेत्रों में आदान प्रदान तथा सहयोग करती रही हैं। 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.