तीन महिला नक्सली समेत छह नक्सली ढेर

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 11:01:25 PM
Three women and six Maoist rebels stack

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ मेंं तीन महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडपल्ली गांव के जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला बल और एसटीएफ के संयुक्त दल ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में तीन महिला नक्सली भी शामिल है। 
कल्लूरी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब आज मातेमपारा और गोंडापल्ली गांव के करीब था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की। 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद जब पुलिस दल नक्सलियों पर भारी पडऩे लगा तब नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से छह वर्दीधारी नक्सलियों का शव और छह हथियार बरामद किया गया। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 
इधर, राज्य के नक्सल मामलों केे विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि इस घटना के बाद जब पुलिस दल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया तब वहां से दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया। 
अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद लगभग आठ सौ की संख्या में पुलिस दल को रवाना किया गया था। इस घटना में कोई भी पुलिस जवान हताहत नहीं हुआ है। 
उन्होंने बताया कि घटनास्थल में भारी मात्रा में खून के निशान भी मिले हैं, जिससे इस घटना में कुछ और नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.