दो दिसम्बर तक बढ़ाई गई नि:शुल्क टोल टैक्स की अवधि

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2016 07:06:23 PM
Toll free period extended until 2 december by Government of india

केंद्र सरकार ने नोटबंदी के कारण नकदी की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर नि:शुल्क टोल कर संग्रह की अवधि दो दिसम्बर तक बढ़ा दी है ।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार टोल कर संग्रह की नि:शुल्क व्यवस्था की अवधि शुक्रवार दो दिसम्बर की आधी रात तक बढ़ा दी है। यह व्यवस्था आठ नवंबर को सरकार ने नोटबंदी की घोषणा के बाद लागू कर दी थी।

दो दिसम्बर आधी रात से राजमार्गों पर टोल संग्रहण शुरू होने के बाद 15 दिसम्बर तक 500 रुपए के पुराने नोटों के साथ टोल टैक्स जमा किया जा सकता है। इसके अलावा टोल कर संग्रहण केंद्रों पर बैंक स्वाइप मशीन लगा रहे हैं जिनके जरिए वाहन चालक टोल टैक्स जमा कर सकते हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.