बंगाल में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव कल

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 05:42:23 PM
two lok sabha and assembly by elections in west bengal on saturday

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिये कल होने वाले मतदान के मद्देनजर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा चुनाव अधिकारी संबंधित मतदान केंद्रो के लिये रवाना हो गये हैं। इसके साथ ही पैरा-मिलिट्री की करीब 30 कंपनियों की आज तैनाती कर दी गई।

उपचुनावों में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, वाममोर्चा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच चतुष्कोणीय संघर्ष की स्थिति है तथा गत अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनाव के समय जैसा कांग्रेस और वाममोर्चे के बीच कोई गठबंधन नहीं है।

कूचविहार संसदीय सीट तृणमूल कांग्रेस सांसद रेणुका सिन्हा की मृत्यु हो जाने के कारण रिक्त थी, जिसके लिये यहां उपचुनाव हो रहे हैं जबकि तामलुक संसदीय सीट से निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसद सुवेंदु अधिकारी के त्यागपत्र दे दिये जाने के कारण यहां उपचुनाव कराये जा रहे हैं। श्री अधिकारी अभी ममता बनर्जी नीत सरकार में मंत्री हैं।

मोन्टेश्वर विधानसभा सीट निर्वाचित विधायक तृणमूल कांग्रेस के सजल पांजा के निधन के बाद रिक्त होने के कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं।
कूचविहार एवं तामलुक संसदीय क्षेत्र में क्रमश: 17,14 398 और 15,90,283 मतदाता है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.