उत्तराखंड स्वर्ग से कम नहीं, बेहतर सरकार आए तो पर्यटन बढ़ेगा : शाह

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 12:16:29 PM
Uttarakhand paradise, tourism will come good government: Shah

देहरादून। परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड स्वर्ग से कम नहीं है। बेहतर सरकार आये तो यहां देश भर का पर्यटन बढ़ेगा, जबकि मौजूदा सीएम हरीश रावत ने हमेशा केंद्र शासित राज्य की पैरवी की।

अब वो ही सीएम बनकर शराब, खनन के घोटाले कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले दिन से उत्तराखंड राज्य का समर्थन किया, जबकि कांग्रेस ने सपा सरकार को समर्थन दिया।

उसी सपा ने मुजफ्फरनगर कांड किया। उन्होंने कहा कि इस राज्य को अटलजी ने बनाया। अब उसे मोदी जी संवारेंगे।  भाजपा अध्यक्ष ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदार सरकार दी। कांग्रेस, सपा, बसपा, आप के नेताओं को परेशानी हो रही है।

26 हजार करोड़ ज्यादा पैसा हर साल
अमित शाह ने कहा की भाजपा ने हर साल राज्य को 26 हजार करोड़ का बजट दिया। ये बजट कांग्रेस नेताओं के घर पर लग गया। उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि अब गोली के जवाब में अब गोला जाता है। अमित शाह ने कहा की पहले सीमा पार से आने वाली गोली के लिए भी दिल्ली से मंजूरी लेनी पड़ती थी। अब सेना सीधे करारा जवाब देती है। 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.