ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 04:37:43 PM
Village Prime dead in firing

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चिटको गांव के प्रधान वीरेन् कुमार राजभर गुरुवार की शाम को अपने एक साथी के साथ किसी काम से निकला था। 

रास्ते में मारिकपुर बाजार में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी। सिर और पेट में तीन गोलियां लगने की वजह से राजभर की मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि राजभर के साथी को भी गोली लगी है। 

उसे गम्भीर हालत में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन बदमाश भाग गये।बहरहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.