शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 03:21:17 AM
Wedding pretext rape charges

फरीदाबाद। हरियाणा के जिला फरीदाबाद में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि करीब चार माह पहले उसकी दोस्ती मुनेश से हुई थी। उसके बाद उसकी दोस्ती उसके पति संजीव से हो गई, जिसके चलते वह दयालपुर उनके घर में रहने लगी। संजीव ने उससे कहा कि वह अपनी पत्नी मुनेश का तलाक देकर उसके साथ शादी कर लेगा और यह कहकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। 
उन्होंने बताया कि सोमवार को संजीव की पत्नी मुनेश ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर धक्के मारकर घर से निकाल लिया। पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.