दिल्ली में चलती ट्रेन में महिला डिब्बे में महिला के साथ लूटपाट, बलात्कार

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 05:35:25 AM
Women in Delhi in a train compartment with women in looting, rape

नई दिल्ली। शाहदरा और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच एक चलती ट्रेन के महिला डिब्बे में 32 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार और लूटपाट की घटना हुई।
पुलिस ने आज बताया कि पांच महिलाएं महिला डिब्बे में बैठी थीं और उनमें से चार बाद में शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गयीं। इसके बाद वहां तीन लोग उस डिब्बे में सवार हुए।
उनमें से दो लोगों ने पीडि़ता का बैग छीन लिया और फरार हो गए जबकि तीसरे व्यक्ति ने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार और मारपीट की।
पुलिस ने कहा कि दो कांस्टेबल ट्रेन में चढ़े और महिला को संघर्ष करते देखा। ट्रेन के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद महिला और उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।
आरोपी शाहबाज 25 को गिरफ्तार कर लिया गया और कानून की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
महिला बिहार की रहने वाली है और एक पारिवारिक समारोह मेें हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रही थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.