400 साल पहले विलुप्त हुए पक्षी का दुर्लभ अस्थि-पंजर होने जा रहा नीलाम?

Samachar Jagat | Friday, 26 Aug 2016 09:43:02 AM
400 years ago the rare skeleton of extinct birds is going to be auctioned

लंदन। लगभग चार सौ साल पहले विलुप्त हो चुके डोडो पक्षी का दुर्लभतम अस्थि पंजर आगामी नवंबर में नीलाम होने वाला है। यह अस्थि पंजर लगभग पूरे पक्षी का ही है और पक्षी की अलग-अलग हड्डियों को जोडक़र इसे 2000 के शुरूआती वर्षों में ही पूरा कर लिया गया था। नीलामीकर्ताओं के अनुसार डोडो के अस्थिपंजर में खोपड़ी के एक हिस्से और उसके दो पंजों की कमी है।

इस गांव में पिता ही मजबूर करता है बेटी को सेक्स करने के लिए!

ऐसा माना जाता है कि 2000 के शुरूआती दशक से अब तक मात्र इसी डोडो पक्षी के अस्थि पंजर को पूरा किया जा सका है। इसकी नीलामी वेस्ट सस्सेक्स के समर प्लेस में होनी है। मारीशस के पोर्ट लुईस में इस अस्थि पंजर को प्रदर्शनी में रखा गया है। अस्थि पंजर की नीलामी कर रहे विक्रेता ने 1970 से 1980 तक इस पंजर को पूरा करने के लिए अलग-अलग जगह से पक्षी की हड्डियां खरीदी थीं।

एक महिला बनी 6 माह में 85 बच्चों की मां, सच्चाई जानने के लिए पढ़े पूरी खबर!

डोडो पक्षी सिर्फ मारिशस में रहते थे और इन पक्षियों को सबसे पहले डच नाविकों ने 1598 में देखा था लेकिन उसके 70 साल बाद ही धरती से इनका नामोनिशान खत्म हो गया। पक्षी लगभग एक मीटर लंबा होता था और इसका वजन 10 से 20 किलोग्राम के बीच होता था।

इस कंडोम के लिए हजारों लोगों ने करवई एडवांस बुकिंग, जानिए क्यो?

...तो अब नेत्रहीन लोग भी मजा ले सकेंगे पॉर्न फिल्म का!

दुनिया भर के संग्रहालयों में डोडो पक्षी के जितने अस्थि पंजर प्रदर्शन में लगाये गये हैं, वे सब मारीशस केे दलदल से 1865 में निकाले गये थे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब डोडो पक्षी के पूरे अस्थि पंजर की नीलामी होने वाली है। अब तक डोडो की हड्डियां ही नीलाम होती रही हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.