एक लड़की जिसकी आंखों से बरसते हैं पत्थर, आंसू की जगह 

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 10:55:00 AM
A girl who rocks stones with eyes, place of tear

इंटरनेट डेस्क। आप जानते है अगर आंख में कुछ कचरा वगैरह गिर जाता है तो उस व्यक्ति का ध्यान किसी और गतिविधि पर ना होकर सिर्फ आंख पर ही होता है। जब तक वह कचरा उसकी आंख से बाहर नहीं निकल जाता है तब तक उसे राहत नहीं मिलती है।

लेकिन अगर आपको पता चला कि एक ऐसी लडक़ी जिसकी आंखों से आंसू की जगह पत्थर निकलते है। तो आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन यह बात एकदम सही हैं। 

यमन की रहने वाली सालेह नाम की इस बच्ची की आंखों से आंसू की जगह पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़े निकलते है। इस घटना को देखकर डॉक्टर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। वहीं गांव वालें इसको जादू टोने से जोडक़र देखते हैं। 

कुछ लोग इस घटना को जादू वाले राक्षस से जोड़  कर भी देखते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि बच्ची जिस स्थिति से गुजर रही है ऐसी घटना की जानकारी चिकित्सा विज्ञान में नहीं है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.