हर 14 साल में बढ़ती, घटती है शब्द की लोकप्रियता : अध्ययन

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 05:46:05 PM
decreases increasing the word popularity Every 14 years term Study

लंदन। किसी भी शब्द की लोकप्रियता 14 साल अवधि में बढ़ती और घटती है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय तक जीवित रहने वाले कुछ लोगों ने पाया कि कुछ शब्द बहुत लोकप्रिय होते थे, लेकिन कुछ समय के बाद उनकी लोकप्रियता खत्म हो गई।

मिसाल के तौर पर अंग्रेजी भाषा के शब्द ‘रैड’ या ‘बूगी’ कभी अस्तित्व में आए थे, लेकिन फिर उनको कभी नहीं सुना गया। शोधकर्ताओं के अनुसार जातिवाचक संज्ञा की लोकप्रितया बढ़ती और घटती रहती है। 

शोधकर्ता अभी यह समझ नहीं पाए हैं कि शब्दों की लोकप्रियता बढऩे और घटने का सिलसिला 14 साल की अवधि में दोहराया जाता है या नहीं।  ब्रिटेन के मैनचेस्टर विश्वविद्यालय और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान परिषद के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन को अंजाम दिया है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.