मैं मेरी बहू को तुम्हारें साथ सुला दूंगी लेकिन हमारा कर्ज माफ कर दो...

Samachar Jagat | Monday, 29 Aug 2016 01:01:37 PM
I gotta put up with my daughter you.You're but forgive our debt

लखनऊ। हमारे देश में बहू-बेटियों की इज्जत करना समाज में अहम माना जाता हैं। लेकिन आए दिन देशभर में बहू-बेटियों के साथ रेप, छेड़छाड़ और अपहरण जैसे मामला बढ़ते जा रहे है जो ये बताता हैं कि अब हमारे देश में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं रहीं हैं। आए दिन शर्मसार कर देने वाली घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

पहले बेटे को शराब पिलाकर करता था बेहोश और फिर करता था बहू के साथ...

जहां एक सास ने अपनी ही बहू की आबरू का सौदा कर दिया। यह मामला छह महीने पहले का है। महिला के मुताबिक, उसकी सास ने गांव के ही एक व्यक्ति से छह महीने पहले कर्ज लिया था। कर्ज ना चुका पाने पर सास अपनी बहू पर उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगी। महिला ने इस बारे में जब अपने पति को बताया तो उसने भी अपनी मां का ही साथ दिया। करीब छह महीने पहले पति और सास दोनों ने मिलकर उस व्यक्ति को जबरदस्ती घर में घुसा दिया और उसने महिला से जबरन बलात्कार किया।

गुस्से में पत्नी की पिटाई की फिर उसे मरा हुआ समझ कर कर दिया ये काम...

महिला ने बताया कि उसने इसका विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया। इतना ही नहीं दोबारा भी संबंध बनाने को कहा जाता था इसके लिए उसे रुपए भी देने का लालच दिया गया। किसी से कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी और उसे कहीं आने-जाने नहीं दिया जाता था। इसी वजह से वह डर गई और छह महीने तक कुछ नहीं बोली।

इस गांव में पिता ही मजबूर करता है बेटी को सेक्स करने के लिए!

कुछ दिनों बाद वह बहाने से अपने मायके आ गई और सारी बात अपने माता-पिता को बताई। मायकेवालों की पहल पर उसने कोर्ट से गुहार लगाई। करीब छह माह पुराने इस मामले में चार दिन पहले कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.