ये क्या ! दुल्हन ही पहुचीं दूल्हे के दरवाज़े बारात लेकर

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 10:25:42 AM
indian barat

हमारे भारतीय रीती रिवाज़ के मुताबिक शादी में दूल्हा दुल्हन के दरवाज़े पर बरात लेकर जाता है। फिर शादी होती है फिर उसे विदा कर अपने घर लेकर आता है। लेकिन पश्चिम चंपारण के बैरिया थाने में नज़ारा ही कुछ उलट था।  जहां इस नियम के बिलकुल उल्टा हुआ ,खुद दुल्हन ही बारात  लेकर दूल्हे के दरवाज़े पर पहुच गयी । दरअसल  हुआ ये , की रिश्ता तय करने के बाद लड़के ने शादी से इनकार कर दिया था। और इसीलिए दुल्हन खुद दूल्हे के दरवाज़े पर बरात लेकर पंहुच गयी । लड़के वाले तो घर से फरार थे, मगर लड़की वही बैठी रही।

इस लड़के को सड़क पर गिरे नोट ने बनाया करोड़पति

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि क्षेत्र के रहने वाले लालबहादुर सहनी की पुत्री गीता कुमारी का विवाह बैरिया के मियांपुर निवासी केदार चौधरी के पुत्र दीपक से तय हुआ था। दोनों परिवार पहले से भी रिश्तेदार हैं।विवाह से ठीक एक दिन पहले वरपक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद गीता अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ बुधवार की रात दूल्हे के दरवाजे पर पहुंची तो दूल्हा सहित समूचा परिवार फरार हो गया। गीता गुरुवार को भी अपने परिजनों के साथ केदार चौधरी के दरवाजे पर धरना दे रही है।

डम्बल की तरह दो लोगो को उठा लेता है ये वेटलिफ्टर

मियांपुर दुबौलिया पंचायत के पूर्व मुखिया केदार चौधरी ने बताया कि लड़के के पिता केदार चौधरी द्वारा शादी से इनकार करने पर ऐसी नौबत आई है। उन्होंने कहा कि कानून और सामाजिक तौर पर यह शादी होनी चाहिए। अगर लड़का पक्ष ऐसा नहीं करता है तो उन पर कानूनी कार्रवाई करने की पहल होगी। इधर, बैरिया के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष से अभी कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन आने पर कार्रवाई होगी।

read more :

आखिर लोग क्यों करते है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर 

महिलाओं को बांझपन से मुक्ति दिलाए ये घरेलू उपचार

कुछ ऐसे बनाएं अपनी शादी को यादगार...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.