मकाओ। कसिनो के लिए प्रसिद्ध द्बीपीय देश मकाओ आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल जनवरी से अप्रैल की अवधि के दौरान इनकी संख्या पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ी है। मकाओ सरकार के पर्यटन कार्यालय के प्रमुख अरजान खम्बाटा ने कहा, ''हमारी योजना नवोन्मेषी प्रचार अभियानों की तलाश जारी रखने तथा भारतीय पर्यटकों के आगमन में वृद्धि की रफ्तार को बनाए रखने के लिए व्यापार के साथ काम करते रहने की है।
भारतीय मूल के वैज्ञानिक अपनी टीम के साथ बनाएंगे अमेरिकी सेना के लिए खास रोबोट

इस साल के पहले तीन महीनों में भारत से यहां 30 हजार से अधिक पर्यटक आए हैं। हालांकि, अभी अप्रैल महीने के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जनवरी से अप्रैल के दौरान भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या साल भर पहले की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी-अप्रैल 2019 के दौरान मकाओ में दुनिया भर से 1.40 करोड़ पर्यटक आए।
देश का पहला महिलाओं द्वारा संचालित रेलवे स्टेशन, यहां गार्ड से लेकर सफाई कर्मियों के रूप में महिलाओं को देखकर लोग रह जाते हैं हैरान

अधिकारियों ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि का मुख्य कारण हाल ही में बने 55 किलोमीटर लंबे हांग कांग-जुहाई-मकाओ पुल को दिया जा रहा है। यह समुद्र के ऊपर बना दुनिया का सबसे बड़ा पुल है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर 2018 में माफिर्यस और एमजीएम कोटई समेत 13 होटलों ने परिचालन शुरू किया। इस साल ग्रैंड लिस्बोआ पैलेस, पलाजो वर्सेक मकाओ और कार्ल लैगरफ़ेल्ड समेत कई अन्य होटल शुरू होने वाले हैं। -एजेंसी
युवक ने किया एक साथ दो युवतियों से विवाह, एक ही मंडप में लिए दोनों के साथ सात फेरे