एक ऐसी जगह जहा सच में पेड़ पर उगते हैं पैसे, जानिए कहा?  

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Aug 2016 12:01:28 PM
Money grows on this Money Tree in uk

आपने कई लोगों को कहते सुना होगा - पैसे पेड़ पर नहीं लगते। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पैसे पेड़ पर भी उग सकते हैं। एक पेड़ ऐसा है जिस पर एक देश के नहीं बल्कि दूसरे देशों के पैसे भी लगे हुए हैं।

आत्महत्या करने से पहले की रिसर्च, कि कैसे करे आत्महत्या और 13वीं मंजिल से कूदकर कर ली आत्महत्या 

यह अनोखा पेड़ यूके में स्कॉटिश हाइलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट में स्थित है। पैसों से लदा यह पेड़ 1700 सालों से ब्रिटिश सिक्कों से जड़ा हुआ है। इस पेड़ के तने में ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां ब्रिटिश सिक्का न लगा हो। यह पेड़ देखने में अद्भुत प्रतीत होता है।

देश की ऐसी जगह जहां बैंक, दुकानों और घरों में भी नहीं लगते ताले जानिए वजह ?

इस पेड़ को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। कोई कहता है कि इस पेड़ पर भूतों का वासा है, तो कोई कहता है कि यहां किसी ईश्वर का वास है। क्रिसमस पर लोग यहां गिफ्ट और सिक्के लेकर जाते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान अपने जीवन में और तरक्की करता है।
इस पेड़ पर सिक्के लगाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। कई लोग तो विदेश से भी यहां आते हैं। यही वजह है कि इस पेड़ पर अलग अलग करंसी के सिक्के लगे हुए हैं। इस पेड़ से जुड़ी एक और मान्यता यह है कि यहां पर सिक्का लगाने से रिश्ता सालों साल बना रहता है और रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।

 

अब अगर आप सोच रहे हैं कि इस पेड़ से आप पैसे तोड़ लाएंगे तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि यह पेड़ विदेशी जमीन पर है और इसका कोई और वंशज नहीं है। यह अपने वंश का आखिरी चिराग है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.