- SHARE
-
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures
गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन में अमित शाह ने सपा—बसपा पर निशाना भी साधा। सपा—बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ—भतीजा और राहुल बाबा राम जन्मभूमि पर अपना स्टैं देश की जनता के सामने रखें। इसके बाद शाह ने कहा कि भाजपा रामजन्म भूमि पर जल्द से जल्द श्रीराम मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध है।
इसके बाद शाह ने गठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन से जरा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूपी का परिणाम दीवार पर लिखा दिखता है कि आागामी लोकसभा चुनाव में 73 की 74 सीटें होगी। यूपी की जनता गठबंधन को साफ कर देगी। शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से देश के पिछडे, अति पिछडे और ओबीसी, अन्य पिछडा वर्ग लगातार संवैधानिक मान्यता के लिए संघर्ष करते रहे है। लेकिन कांग्रेस, सपा और बहुजन समाज पार्टी इस पर राजनीति करते रहे। हमने इन पिछडा व अति पिछडा समाज के बोर्ड को संवैधानिक मान्यता देने का काम किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा—बसपा की सरकारों में निजाम राज था। नसीमुद्दीन भाई थे, इमरान भाई थे, अफजल भाई थे, आजम खान थे और मुख्तार थे। बीजेपी ने इन निजामों को उखाड़ने का काम किया है। जब यहां सपा—बसपा की सरकारें थी। तो यहां निजाम चलता था। जिन्होंने मिलकर यहां आतंकवाद का कॉरिडोर बनाया था। लेकिन इसके बाद योगी सरकार आते ही हमने इनके इस कॉरिडोर को उखाड़ फेकने का काम किया।
तीन तलाक पर बोलते हुए शाह ने कहा कि हम तीन तलाक पर कानून लेकर आए। लेकिन कांग्रेस माइनॉरिटी अल्पसंख्यक अधिवेशन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि हम आएंगे तो तीन तलाक बिल को हटा देंगे। लेकिन यह देश इस तरह से नहीं चलेगा। हर महिला को अपने सम्मान का अधिकार है।
Rajasthan Tourism App - Welcomes to the land of Sun, Sand and adventures