कच्चे आम का पना

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2017 05:14:01 PM
Aam ka Panna

गर्मी के मौसम में कच्चे आम का सेवन करने से लू जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। आप घर में कच्चे आम का पना बना सकती हैं, कच्चे आम का पना बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है, आइए आपको बताते हैं पना बनाने की विधि....

रवा केसरी

सामग्री :-

कच्चे आम या कैरी - 5
चीनी - 200 ग्राम
पुदीना पत्ती - 1/2 कप
भुना हुआ जीरा - 2 छोटे चम्मच
काला नमक - 2 छोटे चम्मच
लाल मिर्च - आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार

ऐप्रिकॉट आइसक्रीम

विधि :-

सबसे पहले कच्चे आमों को पानी में उबाल लें, इसके बाद जब ये ठंडे हो जाएं तो इन्हें पानी से निकालकर अलग कर दें और इन्हें छीलकर इनका गूदा निकाल लें।

अब मिक्सी में इस गूदे को डालकर पेस्ट बना लें, इसके बाद इसमें चीनी, पानी, जीरा, मिर्च और पुदीने की पत्तियां डालकर दोबारा मिक्सी में पीस लें।

आम का पना बनकर तैयार है, अगर आप इसे तुरंत पीना चाहती हैं तो इसमे बर्फ के टुकड़े डाल दें और कुछ समय बाद काम में लेना है तो इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

READ MORE :-

वनीला आइसक्रीम चिक्की

खीरे का जूस

रंग-बिरंगा आइसक्रीम शेक

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.