सेब की खीर

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 01:01:19 PM
Apple Pudding

आपने आज तक अपने घर में कई तरह की खीर बनाई होगी लेकिन सेब की खीर शायद ही कभी बनाई हो। हम आपको सेब की खीर बनाना बता रहे हैं जो खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है, इसके साथ ही यह पौष्टिक भी होती है। आइए आपको बताते हैं सेब की खीर बनाने की विधि.....

सामग्री :-

सेब - 2 छिल कर कद्दूकस किए हुए
दूध - 2 गिलास
कंडेंस्ड मिल्क - 2 चम्मच
इलायची पाऊडर - 1 चम्मच
बादाम कटे हुए
घी - 1 चम्मच
चीनी आवश्यकतानुसार
किशमिश

विधि :-

सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें सेब डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक इसका पानी न सूख जाए। एक अलग पैन में दूध गर्म करें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें कंडेंस्ड मिल्क भी मिला दें।

इसमें जरूरतानुसार चीनी डाल कर दूध चलाते रहें। इसके बाद इसमें सेब और ड्राई फ्रूट भी डाल दें। जब ये अच्छी तरह बन जाए तो इसे बाहर निकालकर फ्रीज में ठंड़ा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.