ब्रैड की बर्फी

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 04:42:23 PM
Bread Barfi recipe

क्या आपको पता है कि ब्रैड की बर्फी भी बनाई जा सकती है, ब्रैड की बर्फी फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। इसे बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है। वहीं ये बहुत ही स्वादिष्ट भी होती है। इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं ब्रैड की बर्फी बनाने की विधि.....

घर पर बनाएं कर्नाटक की फेमस डिश रागी इडली

सामग्री :-

ब्रैड का चूरा - 2 कप
दूध - 1 कप
सूखा नारियल( कद्दूकस) - 1 कप
चीनी - 1 कप
घी - 1 बड़ा चम्मच
बादाम-काजू( बारीक कटे हुए) - 15-20

दही पापड़ की सब्जी
 
विधिः-

ब्रैड के चूरे को दूध में भिगोकर 10 मिनट तक रखें। दूसरी तरफ बर्तन में कद्दूकस किया नारियल और चीनी मिक्स करें और धीमी आंच पर पकाएं।

अब इसमें ब्रै़ड का चूरा मिलाएं और 5-6 मिनट लगातार हिलाते रहें। फिर घी डालें और तब तक पकाएं जब तक यह मिश्रण घी न छोड़ दें।

थाली में घी लगाकर इस मिश्रण को फैलाएं और मेवे से सजाएं, ठंडा होने पर मनपसंद आकार में इसे काट लें और सर्व करें।

अगर आप चाहें तो इसे अलग-अलग रंगों में भी तैयार कर सकती हैं इसके लिए आपको इसमें खाने वाले रंग डालने होंगे।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए करें ये उपाय

जन्म की तारीख का योग बताता है कैसा होगा आपका भविष्य

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.