चीज़ी कॉर्न टार्ट डिश

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 01:38:59 PM
Cheesy corn tart dish

बच्चों को चीज़ी कॉर्न टार्ट डिश बहुत पसंद होती है, आप इसे आसानी से बना सकती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, आइए आपको बताते हैं चीज़ी कॉर्न टार्ट डिश बनाने की विधि....

सामग्री :-

प्याज - 1 कटा हुआ
कॉर्न - 1/4 कप
चीज -  1/2 कप कद्दूकस किया
मक्खम - 1 चम्मच
कालीमिर्च पाऊडर - 1/4 चम्मच
ऑरगेनो - 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
1 पैकेट टार्ट

विधि :-

सबसे पहले एक पैन में मक्खन पिघला कर उसमें प्याज डालकर भूनें, इसके बाद इसमें कॉर्न मिक्स करें और 2 मिनट के लिए भूनें और फिर इसमें कालीमिर्च, नमक और ऑरगेनो मिलाकर गैस बंद कर दें।

इस मिश्रण को टार्ट में डालकर ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ बुर्क दें। पहले से 180 डिग्री पर प्रीहीट किए ओवन में 5 मिनट के लिए टार्ट को बेक करें, बेक होने के बाद इसे सर्व करें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.