बिस्कुट के चॉकलेटी लड्डू

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 12:04:16 PM
chocolate biscuits laddu

आप अपने बच्चों को खुश करना चाहती हैं, तो उनके लिए बिस्कुट के चॉकलेटी लड्डू बना सकती हैं। टेस्टी और क्रीमी चीजें बच्चों को बहुत पसंद आती हैं, इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं बिस्कुट के चॉकलेटी लड्डू बनाने की विधि....
 

अमृतसरी पनीर टिक्का

सामग्री :-

बिस्कुट- 1 पैकेट  
कंडेंस मिल्क- 1/2 कप
कोकोआ पावडर- 4 चम्मच  
दूध - 2 चम्मच  
ड्राय फ्रूट- 2 चम्मच
गार्निशिंग के लिए-  
चॉकलेट- 1/2 कटोरी (घिसा हुआ)  
नारियल पावडर- 4 चम्मच

चीज़ी कॉर्न टार्ट डिश

विधि :-

सबसे पहले ग्राइंडर में बिस्कुट डाल कर पीस लें और एक कटोरे में निकाल लें। इसके बाद उसमें 2-3 चम्मच कंडेंस मिल्क मिलाएं। इसे अच्छी तहर से मिक्स करें और फिर उसमें कोकोआ पावडर मिलाएं।

अब इसमें ड्राय फ्रूट्स को छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्स करें। इस मिश्रण में अगर चाहें तो और भी ज्यादा कंडेंस मिल्क और कोकोआ पावडर मिक्स कर सकते हैं।

इससे यह और भी ज्यादा क्रीमी बन जाएगा। अब अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाएं और लड्डू का थोड़ा सा मिश्रण हाथों में रख कर उसे गोल लड्डू का रूप देकर प्लेट पर रखें।

जब सारे लड्डू बनकर तैयार हो जाएं तो इन लड्डुओं को नारियल पावउर और चॉकलेट के मिश्रण में लपेट कर फ्रिज में 10-12 मिनट तक रखें, जमने के बाद सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

हेल्दी लाइफ अपनाये दिल के दौरे को खत्म कर 

हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में छुपा है आपकी सेहत का राज़, खुद जानिए कैसे 

अलसी खाने से मोटापा जाएगा भाग

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.