विंटर रेसिपी: छुहारे का हलवा

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 01:02:16 PM
Chuare Ka Halwa

सर्दी के मौसम में छुहारे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, आप इसे लड्डुओं में या दूध में डाल सकते हैं। वहीं आप छुहारे का हलवा भी बना सकती हैं। छुहारे का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे आप आसानी से घर में बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं छुहारे का हलवा बनाने की विधि....

ब्रेकफास्ट रेसिपीः गोभी के पकौड़े

सामग्री :-

छुहारे - 200 ग्राम
दूध - आधा किलो
चीनी - 100 ग्राम
देसी घी - 4 बड़े चम्मच
नारियल - 2 बड़े चम्मच
बादाम - एक चम्मच
काजू -  एक चम्मच
किशमिश - एक चम्मच
इलायची पाउडर

सेब का हलवा

विधि :-

सबसे पहले छुहारे के बीज निकालकर इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें। इसके बाद एक कढ़ाई में इन्हें डालकर भून लें।

जब छुहारे भुन जाएं तो इसमें चीनी और दूध मिलाएं और इसे धीमी आंच पर पकाएं।

जब हलवा गाढ़ा हो जाए और घी छोड़ने लगे तब इसमें बादाम, किशमिश, काजू और इलायची पाउडर डालें। छुहारे का हलवा बनकर तैयार है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

गूगल पर भूलकर भी ना करें ये सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन हुआ लांच, फ्री में मिलेगा इंटरनेट



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.