ब्रेकफास्ट में बनाएं मशहूर गुजराती डिश फाफड़ा

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 09:19:17 AM
Create a famous Gujarati dish breakfast Fafdha

फाफड़ा गुजरात की एक फेमस डिश है, इसे नाश्ते में गरमागरम जलेबी के साथ खाया जाता है। फाफड़ा का आटा गूथते हुए एक चीज का हमेशा ध्यान रखें कि आटा ना तो ज्यादा नरम हो और ना ही ज्यादा सख्त। इसके अलावा इसे हमेशा गरम तेल में ही तला जाना चाहिए। इसे बनाना बहुत ही आसान है। चलिए आपको बताते हैं फाफड़ा बनाने की विधि....

चटपटी मसालेदार बाटी

सामग्री :-

बेसन- 2 कप
बेकिंग सोडा- चम्मच
अजवाइन पावडर- चम्मच
मिर्च पावडर- चम्मच
हरी मिर्च- 4 से 5
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

विधि :-

एक बर्तन लें और इसमें बेसन, अजवान पावडर और मिर्च पावडर मिक्स करें। इसके बाद इसमें पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं।

इस मिश्रण का आटा तैयार कर लें, फिर आधे घंटे बाद आटे में दो चम्मच तेल मिलाएं और अच्छी तरह से चिकना कर लें।

कुरकुरे चॉकलेट डोनट

आटे की छोटी छोटी लोइयां बनाएं और लोई को एक चिकनी सतह पर रख कर, लोई को थोड़ा लंबा करके और सतह के ऊपर हथेली के नीचे रख कर दबाती जाएं।

दबाते हुए लोई को आगे की ओर फैलाती जाएं और पतली पट्टी की तरह बनाएं।

अब गरम तेल की कढ़ाई में फाफड़ा तल लें, जब यह दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे निकाल लें।

आपका फाफड़ा बनकर तैयार है इसे गरमागरम जलेबी या चटनी के साथ सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

फेसपैक लगाते वक़्त इन टिप्स पर ध्यान जरूर दे 

इन चीज़ों को खाने से बचे नहीं झरेंगे बाल 

ठन्डे ठन्डे पानी से नहाये और वज़न करे काम 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.