गर्मियां हुईं शुरू घर पर बनाएं ठंडी-ठंडी फालूदा आइसक्रीम

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 04:20:01 PM
Falooda Icecream

गर्मियों के मौसम में ठंड़ी चीजे खाना सब पसंद करते हैं, कभी मन करता है ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का तो कभी शेक, फालूदा खाने का मन करता है। वैसे तो लोग बाजार जाकर फालूदा खाना पसंद करते हैं लेकिन फालूदा आइस्क्रीम को घर पर भी बनाया जा सकता है। ये आसानी से बनकर तैयार हो जाती है। फालूदा आइसक्रीम बनाने की विधि ......

सामग्री :-

कॉर्न फ्लोर - 400 ग्राम
पानी - 400 मिली

सूजी स्लाइस
 
कुल्फी के लिए सामग्री :-

दूध - 500 मिली
चीनी - 100 ग्राम
इलायची पाऊडर- 1 छोटा चम्मच
पिस्ता - 10  ग्राम कटे हुए
काजू - 10 ग्राम
केसर - 1 चुटकी

दही पापड़ की सब्जी

विधि :-
 

एक बर्तन में कॉर्नफ्लोर, पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। फिर उसे गैस पर रख दें और धीमी आंच पर पकाएं। गाढा होने पर उतार लें। एक अलग बर्तन में ठंडा पानी भर कर रखें और फिर इस मिक्सचर को फालूदा प्रेस में डालकर ठंडे पानी से भरे बर्तन के ऊपर रखें और धार बनाते हुए बिना रूके फालूदा बनाएं। फिर उन्हें निकाल कर फ्रिज में रख दें।  
 
कुल्फी बनाने की विधि :-

 
एक मिल्क पैन में दूध डालें और लगातार चलाते रहें। जब दूध 1/4 हिस्सा रह जाए, उसमें शक्कर मिला दें। फिर इसमें इलायची पाऊडर, पिस्ता, काजू और पानी में घूला हुआ केसर भी मिक्स करें और आंच से उतार लें। दूध के ठंडा होने पर उसे कुल्फी के सांचों में भर लें और फ्रिज में रख दें।
 
2-3 घंटे के बाद सांचों को फ्रिज से निकाल लें। अब कुल्फी को प्लेट में निकाल लें और ऊपर फालूदा डाल दें। आपकी फालूदा आइसक्रीम बनकर तैयार है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.