आटे के मोमोज

Samachar Jagat | Thursday, 30 Jun 2016 02:42:30
Flour momos

मोमोज बहुत ही टेस्टी डिश है लेकिन बहुत से लोग इन्हें खाने से कतराते हैं क्योकि यह मैदा से तैयार किए जाते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें घर पर बनाती हैं तो आप मैदा की जगह आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। आटे के मोमोज भी मैदा से बने मोमोज की तरह स्वादिष्ट होते हैं। चलिए आपको बताते हैं आटे के मोमोज बनाने की विधि....

सामग्री:-

1 कप (गेहूं का आटा)
आधा कप(बारीक पत्ता गोभी)
1 बारीक कटा(प्याज)
2 बारीक कटी (हरी मिर्च)
आधा कप (गाजर कटी हुई)
आधा कप (शिमला मिर्च कटी हुई)
1 छोटा चम्मच (लहसुन कटा हुआ)
1 चम्मच (अदरक बारीक कटा)
आधा छोटा चम्मच (पिसीसकाली मिर्च)
एक चुटकी चीनी
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच तेल

विधि:-

सबसे पहले एक बर्तन लें अब उसमें थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें लहसुन को हल्का सा फ्राई कर लें। अब इसमें सारी सब्जियां डालकर थोड़ी देर पकाएं और इसके बाद इसमें चीनी और नमक डालकर दो मिनट तक और पकाएं। अब गैस बंद कर दें।

एक अलग बर्तन में आटा और नमक मिला कर गूंथ लें । अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इनको बेल कर इसमें सब्जियों का मिक्सचर डालकर किनारों पर हल्के हाथ से पानी लगाते हुए इसे मोमोज के तरीके से फोल्ड कर दें।

अब स्टीमर में पानी गर्म करें और मोमोज को 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं। जब आटा पक जाए तो इसे बाहर निकाल लें। इसे वाइट सॉस और रेड सॉस के साथ सर्व करें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.