डिनर में बनाएं गार्लिक पनीर की सब्जी

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 05:06:01 PM
Garlic cheese vegetables

पनीर की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है, ज्यादातर लोग पालक पनीर या शाही पनीर खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप गार्लिक पनीर की सब्जी बनाती हैं तो ये भी आपको और आपके परिवार वालों को पसंद आएगी। इसे बनाना बहुत आसान है, साथ ही गार्लिक पनीर की सब्जी बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। चलिए आपको बताते हैं गार्लिक पनीर की सब्जी बनाने की विधि........  

मूली के पराठे

सामग्री :-

लहसुन - 8-10 कलियां
पनीर  -  250 ग्राम
तेल   - 2 चम्मच
प्याज  - 2
सूखी लाल मिर्च - 2-3
लाल मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
रेड चिली सॉस- 1 चम्मच
वेजिटेबल स्टॉक- 1/2 कप
शिमला मिर्च- 1,
नमक
सोया सॉस  - 1 चम्मच
कालीमिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
कॉर्नफ्लोर- 3 चम्मच
विनेगर-1 चम्मच।

नाश्ते में बनाएं ब्रेड स्लाइस समोसा

विधि :-

सबसे पहले तेल गरम करें, लाल मिर्च को 4 भागों मे तोड़कर उनके बीज निकालें और तेल में डालें।

लहसुन का आधा भाग डालें और महक आने तक भूनें, कटा प्याज और पनीर डालकर तेज आंच पर पकाएं।

थोड़ा पानी, लाल मिर्च पेस्ट और रेड चिली सॉस डालकर पकने दें।

स्टॉक, शिमला मिर्च, सोया सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर, कॉर्नफ्लोर, लहसुन और विनेगर डालकर पकाएं।

गार्लिक पनीर की सब्जी बनकर तैयार है गरमा गरम सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

क्या आपको पता है पांडवों ने खाया था अपने मृत पिता के शरीर का मांस?

भगवान कृष्ण ने क्यों किया कर्ण का अंतिम संस्कार

भगवान गणेश ने क्यों दिया गीता का उपदेश

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.