चने की दाल विथ कोकोनट ग्रेवी

Samachar Jagat | Friday, 26 Aug 2016 02:37:46 PM
Gram dal with coconut gravy

चने की दाल तो सभी घरों में बनाई जाती है लेकिन अगर इसे कोकोनट ग्रेवी के साथ बनाया जाए तो ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इस तरह की चने की दाल केरल में बनाई जाती है। इस दाल का क्रीमी स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इस दाल को बनाना बहुत ही आसान है। चने की दाल विथ कोकोनट ग्रेवी बनाने की विधि.....

पोहा इडली

सामग्री :-

चने की दाल- 1 कप ( 4 घंटे भिगोई हुई)
घिसा हुआ नारियल- 2 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- 2 बड़े चम्मच
सूखी लाल मिर्च 3
धुली उड़द दाल -1 छोटा चम्मच
राई -1 छोटा चम्मच
हींग - 1/4 छोटा चम्मच
कड़ी पत्ते- 2

काले चने की सब्जी

विधि :-

एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें, उसमें भिगोई हुई चना दाल में नमक डालकर ढक कर पकाएं।

एक दूसरा बर्तन लें, उसमें तेल गरम करें। फिर उसमे सूखी लाल मिर्च तोड़ कर डालें।

उसके बाद उसमें धुली उड़द दाल और राई डालकर चलाएं। अब इसमें हींग, कड़ी पत्ते और सूखी मिर्च डाल कर अच्छी तरह से मिलाऐं।

इस तड़के को चना दाल में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब दाल को ढक कर 2 मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं। फिर दाल में घिसा हुआ नारियल डाल कर मिलाएं और धीमी आंच पर एक मिनट पका कर सर्व करें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.