जामुन की आइसक्रीम

Samachar Jagat | Friday, 02 Sep 2016 03:09:31 PM
Jamun ice cream recipe

आप सभी ने अलग-अलग फ्लेवर की आइसक्रीम बनाई होगी लेकिन जामुन की आइसक्रीम शायद ही कभी बनाई हो। जामुन की आइसक्रीम को आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में तो ज्यादा समय नहीं लगता है लेकिन जमने में 10-12 घंटे लग जाते हैं, चलिए आपको बताते हैं जामुन की आइसक्रीम बनाने की विधि......

कैबेज रोल्स

सामग्री :-

10-12 काले जामुन बीज निकले हुए
1/2 किलो दूध
2 चम्मच कार्न फ्लोर  
1 चम्मच चीनी

विधि :-

सबसे पहले कार्न फ्लोर और आधा कप दूध को एक कटोरे में मिक्स करें, इसके बाद बाकी का बचा दूध एक कढ़ाई में मध्यम आंच पर लगभग 4 मिनट तक गरम करें।

कद्दू की इडली

इसी दूध में कार्न फ्लोर मिल्क वाला मिश्रण चलाते हुए मिलाएं, इसे 4 मिनट तक पकाना है। जब दूध ठंडा हो जाए तब इसमें जामुन और शक्कर मिलाएं।

इस मिश्रण को एक एल्यूमीनियम कंटेनर में डालकर फ्रिजर में 6 घंटे के लिए रख दें।

इस मिश्रण को निकाल कर ब्लेंडर में डाल कर स्मूथ बनाएं और फिर इसे उसी एल्यूमीनियम कंटेनर में वापस भर दें और फ्रिजर में 10 घंटों के लिए रख दें, 10 घंटे के बाद इसे निकालें और सर्व करें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.