जन्माष्टमी पर प्रसाद के लिए बनाएं धनिया पंजीरी

Samachar Jagat | Thursday, 25 Aug 2016 02:35:38 PM
Janmashtami special : Dhaniya Panjiri

जन्माष्टमी के दिन रात को कृष्ण जन्म के समय भगवान कृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग लगाया जाता है और इसके बाद इस प्रसाद को सभी भक्तों में बांट दिया जाता है। आप भी जन्माष्टमी पर अपने घर में धनिया पंजीरी बनाकर कान्हा को भोग लगाएं, इसे आसानी से बनाया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं धनिया पंजीरी बनाने की विधि...

जन्माष्टमी 2016 : कान्हा को रिझाना है तो जन्माष्टमी पर लगाएं इन व्यंजनों का भोग

सामग्री :-
धनिया पावडर- 1 कप
पावडर शक्कर- 1/2 कप
मखाने- 1 कप
घी- 2 कप
घिसा नारियल- 1/4 कप
मेवे- 1/2 कप कटे हुए
हरी इलायची- 4
किशमिश- 2 चम्मच

जन्माष्टमी पर बनाएं मावा लड्डू

विधि :-

एक कढ़ाई में घी गरम करें, इसमें सारे मेवे डाल कर हल्का भून लें। उसके बाद इसी कढ़ाई में घिसा नारियल भूनें और इसे बाहर निकालकर कढ़ाई में और घी डालें, इस घी में धनिया पावडर डाल कर महक आने तक भूनें।

जब धनिया अच्छी तरह भुन जाएं तो गैस बंद कर दें, इसके बाद धनिया पावडर में इलायची पावडर और भुने मेवे, मखाने, किशमिश और शक्कर मिलाएं, पंजीरी को अच्छी तरह से मिलाएं। भोग के लिए धनिया पंजीरी बनकर तैयार है।

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.