मैंगो शेक

Samachar Jagat | Friday, 28 Apr 2017 03:23:05 PM
Mango Shake

आम का मौसम चल रहा है ऐसे में आम की अलग-अलग रेसिपी बनाकर इनका भरपूर सेवन किया जा सकता है। आम का रस या आम काटकर खाने के साथ ही आप इसमें वनिला आइसक्रीम मिलाकर इसका शेक तैयार कर सकती हैं। वनिला मैंगो शेक आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। ये स्वादिष्ट के साथ ही पौष्टिक भी होता है। चलिए आपको बताते हैं मैंगो शेक बनाने की विधि...

पनीर टिक्का

सामग्री :-

पका हुआ आम बिना रेशे वाला - 250 ग्राम
दूध  - 500 ग्राम
चीनी - 100 ग्राम
बर्फ का चूरा - 3 कटोरी
वनिला आइसक्रीम - 4 चम्मच

काबुली चना बिरयानी

विधि :-

दूध को उबाल कर ठंडा कर लें, जब तक दूध ठंडा हो, तब तक आप आम को धोकर छीलकर इसके गूदे को टुकड़े में काट लें।

आम के गूदे के टुकड़े और चीनी को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।

जब यह ब्लेंड हो जाएं तब इस मिश्रण में दूध और बर्फ का चूरा मिलाकर एक बार फिर से ब्लेंड कर दें।

मैंगो शेक तैयार है, इसे एक ग्लास में भरकर इसके ऊपर से वनिला आइसक्रीम डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.