ब्रेकफास्ट स्पेशल : पालक का ढोकला

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2017 07:30:01 AM
Palak Dhokla

ढोकला एक गुजराती डिश है जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। ढोकले कई तरह से बनाए जाते हैं, जैसे रवा ढोकला, पालक का ढोकला आदि। हम आपको पालक का ढोकला बनाना बताऐंगे। यह एक बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी है। पालक का ढोकला वैसे ही बनाया जाता है जैसे आम तरह का ढोकला बनता है। इसे गैस पर भी बनाया जा सकता है। पालक का ढोकला बनाने की विधि.....

आंवला जैम

सामग्री :-

बेसन- 1 कप  
पालक - 2 गुच्छा  
दही- 1/4 कप
फेंटी हुई अदरक- 1 इंच पीस  
हरी मिर्च- 2-3
तेल- 2 चम्मच  
नींबू का रस- 1 चम्मच  
शक्कर- 1 चम्मच  
नमक- स्वादअनुसार  
ईनो- 1 चम्मच

छौंकने की सामग्री :-

तेल- 1 चम्मच  
राई- 1 चम्मच  
तिल- 2 चम्मच  
कड़ी पत्ती- 4-5  
हींग- 1/4

चिल्ली ब्रेड

विधि :-

सबसे पहले पालक को धो कर काट लें। एक बड़े कटोरे में बेसन, कटा पालक, दही और तेल मिलाएं। घोल को जरा सा पतला बनाने के लिए उसमें हल्का पानी मिलाएं।

यह घोल ना तो पतला होना चाहिए और ना ही गाढ़ा। फिर इसमें नमक, शक्कर और नींबू मिलाएं और घोल को 5-10 मिनट के लिए रख कर छोड़ दें। 

उसके बाद घोल में ईनो मिक्स करें, लेकिन उसे बिल्कुल भी फेंटे नहीं। उसके तुरंत बाद ही तेल लगे सांचे में घोल भरें।

गैस की आंच तेज होनी चाहिए और ढोकलों को 15-20 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।  फिर स्टीमर से ढोकला निकालें और 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें।  

ढोकले में तड़का लगाने के लिए एक छोटा पैन लें, उसमें हींग, राई, तिल और कडी पत्ती डालें। अब इसे तैयार ढोकलों पर चारों ओर से ऊपर से डालें। इन पालक के ढोकलों को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

घड़ी लगाते समय करें वास्तु के इन नियमों का पालन

जानिए! छिपकली का इंसान के शरीर पर गिरना शुभ होता है या अशुभ

ग्रह दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं ये पौधे

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.