खजूर गुड़ की खीर

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Aug 2016 02:30:00 PM
Palm jaggery pudding

आपने चावल या सेवईं की खीर कई बार बनाई होगी, इसमें मिठास के लिए चीनी का प्रयोग किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी चीनी की जगह मिठास के लिए गुड़ का इस्तेमाल किया है। हम आपको खजूर से तैयार गुड़ की खीर बनाना बता रहे हैं इसका स्वाद कुछ अलग होता है। इसे आसानी से बनाया जा सकता है चलिए आपको बताते हैं खजूर गुड़ की खीर बनाने की विधि.....

वेजिटेबल चॉप

सामग्री :-

1 कटोरी चावल
250 ग्राम गुड़
1 नारियल
दूध 500 ग्राम
पानी आवश्यकतानुसार
सजाने के लिए बादाम, काजू, किशमिश

गुजराती बटाटा नू रसा वालू शाक

विधि :-

सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें, अब एक बर्तन में मध्यम आंच पर दूध गर्म करें और इसमें चावल डालें।

चावल को तब तक पकाएं जब तक वह अच्छी तरह गल न जाएं, अब इसमें काजू, किशमिश और बादाम मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं।

अब गैस बंद कर दें और इसमें खजूर गुड़ मिलाएं, ऊपर से आधा चम्मच इलायची पाउडर डाल कर मिक्स करें, खजूर गुड़ की खीर बनकर तैयार है। इस गरमागरम या ठंडा होने के बाद सर्व करें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.