टमाटर का शोरबा

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2017 10:26:07 AM
tamatar ka Shorba

टमाटर का शोरबा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही ये पौष्टिक भी होता है। इसे आसानी से घर पर बनाकर तैयार किया जा सकता है, साथ ही इसे बनने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आइए आपको बताते हैं टमाटर का शोरबा बनाने की विधि.....

कच्चे आम का पना

सामग्री :-

टमाटर - 2 कप
नारियल का दूध - आधा कप
बेसन - एक चम्मच
घी
ज़ीरा
कड़ी पत्ते
हरी मिर्च
गुड़
नमक स्वादानुसार

रवा केसरी

विधि :-

सबसे पहले टमाटरों को अच्छे से उबाल लें, जब ये ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सी में पीस लें।

इसके बाद इन्हें बारीक कपड़े या छलनी से छान लें। अब नारियल के दूध में बेसन डालकर इसे अच्छे से उबाल लें।

अब कढाई गरम करें और इसमें घी डालें, जब घी गरम हो जाए तो इसमें जीरा, कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डालकर भून लें।

इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी, नारियल दूध-बेसन का मिश्रण, गुड़ और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और लगातार हिलाते हुए कुछ देर पकने दें।

टमाटर का शोरबा बनकर तैयार है, गरमा-गरम सर्व करें।

READ MORE :-

वनीला आइसक्रीम चिक्की

खीरे का जूस

रंग-बिरंगा आइसक्रीम शेक

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.