वेजिटेबल चॉप

Samachar Jagat | Saturday, 27 Aug 2016 02:58:26 PM
 Vegetable Chop

ब्रेकफास्ट में अगर आप कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो वेजिटेबल चॉप  बनाऐं। वेजिटेबल चॉप खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। चलिए आपको बताते हैं वेजिटेबल चॉप बनाने की विधि....

फिलिंग के लिए सामग्री :-

तेल-दो चम्मच
गाजर- आधा कप
चुकंदर - आधा कप
मटर  - आधा कप
बींस  - आधा कप
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
नमक-स्वादानुसार

गुजराती बटाटा नू रसा वालू शाक

विधि:-

एक बर्तन में तेल गर्म करें, सारी सब्जियों को डालें, नमक और लाल मिर्च डालें और नर्म होने तक पकाएं। ठंडा होने तक अलग रखें।

चॉप के लिए सामग्री :-

आलू- चार-पांच उबले और मैश किए
नमक-स्वादानुसार
अदरक-लहुसुन पेस्ट- एक चम्मच
हरा धनिया- एक चम्मच बारीक कटा
सूजी- थोड़ी सी
तेल-तलने के लिए

पोहा इडली

विधि:-

मैश किए आलू में नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें।

थोड़ा सा मिश्रण हथेलियों पर लेकर बॉल बनाते हुए उसके बीच में स्कूप करें और इसके बीच फिलिंग वाला मिश्रण भरें और कवर कर दें।

ऐसे ही सारे चॉप्स बना लें, इन्हें सूजी पर रोल करते हुए गर्म तेल में डीप फ्राई करें। तैयार वेजिटेबल चॉप्स को चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.