क्या आप जानते हैं कहां है भगवान विष्णु का सबसे भव्य मंदिर?

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 05:36:44 PM
Do you know where Lord Vishnu's most magnificent temple

इन्टरनेट डेस्क। दुनिया का अंकोरवाट मंदिर सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर के रूप में माना जाता है। मंदिर में हिन्दू देवता विष्णु की मूर्ति स्थापित है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 1112 से 1153 ईस्वी के दौरान सूर्यवर्मन द्वितीय ने बनवाया था।

इस मंदिर को कम्बोडिया ने अपने झण्डे में जगह दी है। इसकी गणना दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में होती है। यूनेस्को ने इसकी गणना विश्व की प्रमुख धरोहरों में करता है। 

यह मंदिर के चारों और पानी से भरी हुई चौकोर खाई के बीच में चौकोर भूमि पर बना हुआ है। इस झील रूपी खाई को पार करने के लिए इसके पश्चिम की तरफ एक रूपी रास्ता बना हुआ है। पुल के समाप्त होने पर मंदिर के लिए विशाल प्रवेश द्वार बना हुआ है। इस मंदिर की दीवारो पर समस्त रामायण मूर्तियों में स्थापित है। 

इस मंदिर के चारो और करीब साढ़े तीन किलोमीटर लम्बी दीवार थी। जो अब यह जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। मंदिर के गलियारों में महाभारत, वहा के सम्राट, स्वर्ग - नरक, बलिवमन, देव दानव युद्ध, समुद्र मंथन, हरिवंशपुराण व रामायण से सम्बंधित अनेक शिलाचित्र है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.