खसखस का उपयोग रसोई में भी और सेहत पर भी

Samachar Jagat | Friday, 26 Aug 2016 03:11:30 PM
Khas-khas use in kitchens and on health

खसखस का उपयोग भारतीय रसोई में सब्जी की ग्रेवी बनाने में और स्वादिष्ट हलवा बनानें में किया जाता है। इसे अंग्रेजी में पॉपी सीड कहते है। संरचना की बात करें तो यह बहुत ही छोटे आकार का होता है। आयुर्वेदिय गुणों के कारण यह कई तरह के रोगों को ठीक करनें में सहायक होता है।

यह एक बीज के रुप में होता है। यह शरीर में पेट की जलन,सूजन, और बुखार जैसी समस्याओं से निजात दिलानें में सहायक होता है। तो आइए जानते है इसके औषधिय गुणों के बारे में। जो हमारे शरीर को न सिर्फ रोगमुक्त करता हो बल्कि भोजन का स्वाद भी बढ़ाता हो। 

 बिना सोचे समझे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल  करना है, खतरा 

एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है इसमें-

आपको अपने खाने में खसखस का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह एन्टीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल होता है जिससे शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

खासी की समस्या- खसखस प्राकृतिक औषधि है। जो हमारी रसायन तंत्रिका को ठीक रखती है जिससे खांसी की बीमारी ठीक होती हैं।

अनिद्रा- रात को सोने से पहले खसखस का पेस्ट तैयार करें और इसे गर्म दूध के साथ सेवन करें।

मर्द पार्टी में जाने से पहले ध्यान रखे ये ज़रूरी बात

सांस की तकलीफ- सांस की परेशानी होने पर खसखस का प्रयोग करना बेहद फायदेमंद होता है।

गुर्दे में पथरी की समस्या- गुर्दे की पथरी की समस्या में खस खस बहुत ही कारगर रूप में काम करता है। खस खस में मौजूद विशेश प्रकार के गुण गुर्दे से कैल्श्यिम को कम करते है और पथरी को काट देते हैं। जिससे बार-बार
पथरी बनने की समस्या भी नहीं होती है।

कब्ज की समस्या को करें दूर-

जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हों वे खस खस का सेवन जरूर करें। क्योंकि खस खस में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर को ताकत भी
देता है।

मानसिक तनाव को करें दूर- तनाव एक गंभीर समस्या है। जिसका इलाज खस खस आसानी से कर सकता है। खस खस में मौजूद एन्टीऑक्सीडेंट तनाव से होने वाली समस्याएं जैसे चेहरे का रंग उड़ना और झुर्रियों का पड़ना आदि की समस्याएं ठीक कर देता है।

पोषण की समस्या को करें दूर- पोषण की कमी हर इंसान में रहती है। जिसकी वजह है उसकी जीवनशैली। खसखस आपकी इस समस्या को भी ठीक करता है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-6 शरीर को पूरा पोषण देते
हैं।

त्वचा में लाए जान- खसखस चेहरे की देखभाल करता है। त्वचा की सेहत के लिए खसखस बहुत ही फायदेमंद होता है। यदि त्वचा में खुजली या जलन हो तो खसखस का इस्तेमाल करें। यह एक्जिमा को भी ठीक करता है।

शरीर के दर्द को करें गायब- खसखस में मौजूद गुण एल्कालाइड्स दर्द को ठीक करने में मदद करता है। दातं का दर्द, नसों में दर्द मांसपेशियों में हो रहे दर्द और जोड़ों के दर्द में राहत देता है। इसलिए आजकल खसखस को लोगो द्नारा पसंद किया जा रहा है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.