सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैम्पियनशिप आज से

Samachar Jagat | Sunday, 27 Nov 2016 02:32:11 AM
64th senior national women kabaddi championship from today

पटना। कई अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी आज से यहां शुरू हो रही 64वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैम्पियनशिप में अपनी अपनी टीमों की ओर से चुनौती पेश करेंगी।

बिहार कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने बताया कि सभी मैच पाटलीपुत्र खेल परिसर के सिंथेटिक मैट पर कबड्डी संघों के महासंघ के नये नियमों के अनुसार खेले जाएंगे।

इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश की सभी शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही हैं। दिल्ली, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी, ओडि़शा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, असम, तमिलनाडु, केरल, हिमाचल प्रदेश, रेलवे और हरियाणा की टीमें टूर्नामेंट के लिए यहां पहुंच गई हैं।
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.