दोहा। भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक ने अंतिम दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर के साथ मौसम से प्रभावित अंतिम दिन पहला कतर लेडीज ओपन का खिताब जीतते हुए लेडीज यूरोपीय टूर में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
इसी महीने महिला इंडियन ओपन का खिताब जीतने वाली 18 साल की बेंगलुरू की पेशेवर अदिति ने 15 अंडर के कुल स्कोर के साथ खिताब जीता।
अदिति ने लीडिया हाल और कैरोलिन हेडवाल को तीन शाट से पछाड़ा। ये दोनों 12 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर रही। भाषा