कतर में अदिति को संयुक्त बढ़त

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 04:19:12 AM
Aditi in joint lead at Qatar

दोहा। अदिति अशोक ने लगातार दूसरे खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए तीसरे दौर के बाद आज यहां कतर लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त बना ली।

अदिति और डेनमार्क की नेना कोएत्र्ज मेडसन कुल 12 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही हैं।

इसी महीने महिला इंडियन ओपन का खिताब जीतने वाली अदिति ने तीसरे दौर में छह बर्डी और दो बोगी से चार अंडर 68 का स्कोर बनाया।

कट हासिल करने में कामयाब रही एक अन्य भारतीय नेहा त्रिपाठी तीसरे दौर में 72 के स्कोर से संयुक्त 43वें स्थान पर चल रही हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.