आंध्र ने त्रिपुरा को एक पारी और 38 रन से हराया

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 02:12:22 AM
Andhra beat Tripura by an Inning and 38 runs in Ranji Trophy

वलसाड। भार्गव भट और पी विजयकुमार के चार चार विकेट की मदद से आंध्र ने रणजी ट्राफी ग्रुप सी के मैच में त्रिपुरा को एक पारी और 38 रन से हराकर बोनस अंक समेत सात अंक ले लिए।

त्रिपुरा के पहली पारी के 171 रन के जवाब में आंध्र ने पहली पारी छह विकेट पर 524 रन पर घोषित की। दूसरी पारी में त्रिपुरा की टीम 315 रन पर आउट हो गई। त्रिपुरा ने कल के स्कोर तीन विकेट पर 165 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

यशपाल सिंह ने त्रिपुरा के लिए 59 रन बनाए। आंध्र के लिए भार्गव और विजयकुमार ने दूसरी पारी में चार चार विकेट लिए। विजय ने मैच में आठ विकेट चटकाए जबकि भार्गव को कुल छह विकेट मिले।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.