रणजी मैच में बीमार हुए ऑस्ट्रेलियाई अंपायर अस्पताल में भर्ती

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 01:21:25 AM
Australian umpire hospitalised due to dehydration while officiating Ranji match

मैसुरु। मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच रणजी ट्राफी ग्रुप ए मैच के दूसरे दिन सोमवार को मैदानी अंपायर आस्ट्रेलिया के सैम नोगास्की डीहाईड्रेशन के चलते बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सैम के बीमार होकर मैदान से बाहर चले जाने पर दूसरे मैदानी अंपायर को वीरेन्दर शर्मा को दोनों छोरों से अंपायरिंग करनी पड़ी। दूसरे दिन के खेल की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को पेट में दर्द और उल्टियां हुईं और उन्हें एहतियातन स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पानी की कमी हो गई थी और उन्हें आराम की सलाह दी है।

उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है कि किसी मैदानी अंपायर को दोनों छोरों से अंपायरिंग करनी पड़ी हो।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.