राष्ट्रीय महिला कबड्डी : बिहार ने झारखंड को रौंदा

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 01:09:55 AM
Bihar beat Jharkhand 56-11 in 64th national women kabaddi tournament

पटना। मेजबान बिहार ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में रविवार से शुरू हुए 64वें राष्ट्रीय महिला कबड्डी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए झारखंड को 56-11 से रौंद दिया।

दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच घरेलू टीम ने झारखंड को एकतरफा मुकाबले में पीट दिया। बिहार ने पहले ही हाफ में 38-5 की विशाल बढ़त ले ली थी। दूसरे हाफ में भी उसने आक्रामक खेल जारी रखा और 45 अंकों के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे कोर्ट पर खेले गए एक अन्य मुकाबले में केरल ने ओडि़शा की टीम को 46-26 से हराया।

इससे पहले 3000 से अधिक दर्शकों के बीच भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के कप्तान अनूप कुमार और अनुभवी रेडर अजय ठाकुर ने राष्ट्रगान गाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर बिहार के वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, खेल मंत्री शिवचंद्र राम, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के सचिव जनार्दन भसह गहलौत और एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष मृदुल भदौरिया मौजूद थीं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.