वोक्स के दाएं हाथ के अंगूठे में मामूली फ्रैक्चर

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 01:28:40 AM
Chris Woakes suffers crack in right thumb

नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स भारत के खिलाफ मोहाली में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और अब पता चला है कि उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में मामूली फ्रैक्चर है।

मोहम्मद शमी की शॉर्ट पिच गेंद पर वोक्स के हेलमेट से लगी थी। इसके बाद अगली गेंद भी बाउंसर थी जिससे वोक्स ने बचने की कोशिश की लेकिन वह उनके दस्ताने से लगी। इसी गेंद से वोक्स का अंगूठा भी चोटिल हुआ। यही नहीं गेंद तब वोक्स के दस्ताने से लगकर विकेटकीपर पार्थिव पटेल के पास चली गई जिससे उनकी पारी का अंत हुआ।

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार मैच के बाद वोक्स ने एक्सरे करवाया जिससे पता चला कि उनके अंगूठे में हल्का फ्रैक्चर है। इसके अलावा उनके घुटने में भी हल्का सूजन है लेकिन इंग्लैंड टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह मुंबई में होने वाले चौथे टेस्ट मैच तक फिट हो जाएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.